रुद्रपुर, जनवरी 7 -- रुद्रपुर। बुधवार को लंबे समय से वेतन नहीं मिलने पर रोडवेज कर्मचारी संगठनों ने आक्रोश जताया। उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों को वेतन दिये जाने की मांग की है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ट्रैफिक शाखा रुद्रपुर के अध्यक्ष धर्मपाल कंबोज और शाखा मंत्री कौशल यादव ने रोडवेज कर्मचारियों को समय पर वेतन नही दिये जाने आक्रोश जताते हुए कहा कि नियमित कर्मचारियों को दो माह का वेतन अभी तक नही मिला है और विशेष श्रेणी और संविदा कर्मचारियों को एक माह का वेतन नही मिल पाया है। यूनियन लंबे समय से कर्मचारियों को समय पर वेतन दिये जाने की मांग कर रहा है, लेकिन रोडवेज प्रबंधन समय पर वेतन नही दे रहा है। समय पर वेतन नही मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यूनियन ने प्रत्येक माह की सात तारीख तक कर्मचारियों को वेतन दिय...