अररिया, मार्च 13 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि नियोजित से विशिष्ट शिक्षक बने शिक्षकों की इस बार की होली के पर्व में वेतन के लाले पड़ने वाले हैं। राशि के अभाव में विशिष्ठ शिक्षकों के इस बार की होली फीकी रहने की संभावना है। विशिष्ट शिक्षकों को दो माह से अधिक समय से वेतन नहीं मिलने के कारण आक्रोश व्याप्त है। विशिष्ट शिक्षकों ने बताया कि जनवरी व फरवरी माह का वेतन नहीं मिला है। जबकि मार्च का महीना चल रहा है। प्रथम सक्षमता पास विशिष्ट शिक्षक एक से सात जनवरी 2025 तक अपने-अपने विद्यालय में योगदान भी दे चुके हैं। अधिकांश शिक्षकों का प्रान भी जेनरेट हो गया है। इसके बावजूद भी वेतन नहीं मिला है। विशिष्ट शिक्षकों ने सरकार से जल्द से जल्द वेतन देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.