अल्मोड़ा, सितम्बर 2 -- रुके वेतन का भुगतान करने सहित तमाम मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर रोडवेज कर्मियों ने काला फीता बांधकर विरोध जताया। कहा कि दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिस कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घर के खर्च तक प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय शाखा के पदाधिकारियों ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी पूरी शिद्दत से कार्य करते हैं, इसके बावजूद समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। सरकार और निगम प्रबंधन पर कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि आठ सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। कहा कि बस सेवाएं भी ठप करनी पड़े तो पीछे नहीं हटा जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में वहां शाखा अध्यक्ष मदन बिष्ट, शाखा मंत्री प्रमोद जोशी, संयु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.