अल्मोड़ा, फरवरी 8 -- रानीखेत। पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने यहां डिपो कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण गुजर चलानी मुश्किल हो गई है। निगम प्रशासन की नींद नहीं खुल रही। यदि 14 फरवरी तक वेतन नहीं मिला तो वह लोग चक्काजाम के साथ वृहद आंदोलन शुरू कर देंगे। रविवार को कर्मचारियों ने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कार्यालय परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी। कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद निगम प्रशासन नींद से नहीं जाग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.