अल्मोड़ा, दिसम्बर 10 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। अशासकीय शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नवम्बर का वेतन नहीं मिल सका है। शिक्षकों ने वर्चुअल बैठक कर वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। बुधवार को हुई वर्चुअल बैठक में अशासकीय शिक्षकों ने कहा कि 26 नवम्बर को जिले के पूर्व प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना का प्रमोशन संयुक्त पद पर हो गया था। उनके कार्यमुक्त होने पर सीईओ का कार्यभार डीईओ माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट को दिया गया, लेकिन निदेशक स्तर से वित्तीय चार्ज की फाइल पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और ना ही किसी नए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया। इस कारण नए प्रभारी सीईओ को वित्तीय चार्ज नहीं मिल सका है। कहा कि इसका खामियाजा शिक्षकों व कर्मचारियों को भोगना पड़ रहा है। बजट होने के बाद भी उन्हें वेतन नहीं मिल पा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.