अल्मोड़ा, फरवरी 20 -- अल्मोड़ा। पेयजल निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। शुक्रवार को आक्रोशित अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित करने, तब तक ट्रेजरी के माध्यम से वेतन व पेंशन देने की मांग की। शुक्रवार को अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति उत्तराखण्ड पेयजल निगम के आह्वान पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि निगम के अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं, लेकिन शासन व सरकार की ओर से वेतन और पेंशन समय से नहीं दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...