रुद्रपुर, फरवरी 9 -- रुद्रपुर। वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी के विरोध में परिवहन निगम के कर्मचारियों ने उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले मंगलवार को बांह में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। मांगें पूरी नहीं होने पर 14 फरवरी से पूर्ण कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया। कर्मचारियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को दिसंबर और जनवरी माह का वेतन अब तक नहीं दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से कर्मचारियों को कभी भी समय पर वेतन नहीं मिल रहा, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आंदोलन की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 12 फरवरी तक प्रतिदिन एक-एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद 13 फरवरी को मंडली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.