आगरा, मई 16 -- नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे परेशान कर्मचारियों ने नगर निगम में नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल कर्मचारी नेता सिकंदर सिंह के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी से मिला। उन्होंने बताया कि नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली संस्था ने पिछले दो महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को नौ हजार से 12 हजार रुपये तक वेतन मिलता है और वह भी समय पर नहीं मिलेगा तो उनका परिवार कैसे चलेगा। उन्होंने मांग की हर माह की सात तरीख तक उनको वेतन मिल जाना चाहिए। अपर नगर आयुक्त ने वित्त नियंत्रक से वार्ता की। कर्मचारियों को बताया कि शनिवार शाम तक उनके खातों में वेतन पहुंच जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...