मिर्जापुर, जनवरी 9 -- कछवां। आदर्श नगर पंचायत कार्यालय पर गुरुवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि भीषण गलन और कोहरे के बीच हम सभी चार बजे भोर से ही काम करते हैं और हम लोगों को समय से वेतन ही नहीं मिलता है। हर महीने हम लोग वेतन के लिए कार्यालय का चक्कर लगाते हैं। वहीं 20 से 25 दिनों विलंब से वेतन मिलने से हम सभी कर्ज लेकर अपना घर परिवार चलाना पड़ रहा हैं। चेयरमैन कर्मचारियों को वेतन देने में हर महीने टालमटोल करते है। खिचड़ी का त्योहार करीब है। सभी कर्मचारियों को वेतन की जरूरत है, लेकिन अभी तक वेतन नहीं दिया गया। इनमें संविदा पर 17 आउटसोर्सिंग 44 सफाई कर्मचारी नगर पंचायत में कार्य करते है। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों में बृजमोहन, सुरेंद्र, अजय, रामाश्रय, नितिन प्रमोद, असलम क...