नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। वेतन न मिलने पर सोमवार को रोहिणी सेक्टर-37 फर्स्ट इलेक्ट्रिक डिपो के ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी। बसों को डिपो से बाहर निकालने से इनकार कर दिया। ड्राइवरों का कहना है कि वेतन न मिलने की वजह से दीपावली का त्योहार मनाना मुश्किल हो गया है। हालांकि, बाद में प्राइवेट बस ऑपरेटरों के वेतन देने के आश्वासन पर ड्राइवर काम पर लौट आए। बस चालकों ने बताया कि हर बार उन्हें कई महीनों से समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। कई महीने बीतने के बाद वेतन मिलता है। अब दो माह से वेतन न मिलने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली का त्योहार होने के बावजूद बीते महीने का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है। सोमवार को बस ड्राइवरों ने कामबंद कर दिया। इसकी वजह से सुबह की शिफ्ट में बसें डिपो से बाहर नहीं नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.