अल्मोड़ा, फरवरी 10 -- अल्मोड़ा। वेतन नहीं मिलने पर आक्रोशित रोडवेज कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी काली पट्टी बांध विरोध जताया। जल्द वेतन का भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होने की चेतावनी दी। मंगलवार को भी प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने कहा कि दिसम्बर व जनवरी का वेतन अब तक नहीं मिल सका है। दो माह का वेतन न मिल पाने के कारण जीवन यापन में कई समस्याएं आ रही हैं, लेकिन इसके बाद भी निगम प्रबंधन की ओर से वेतन नहीं दिया जा रहा है। कहा कि अगर कर्मचारियों को दो माह का वेतन नहीं दिया जाता है तो जल्द ही मंडलीय प्रबंधक संचालन काठगोदाम के समक्ष विरोध प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार करने को भी कर्मचारी बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.