रुडकी, जनवरी 5 -- इकबालपुर शुगर मिल में कार्यरत कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उनका धरना-प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर हरिद्वार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। सोमवार को शुगर मिल कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उन्हें पिछले करीब 16 माह से वेतन और भत्तों का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि मिल में कार्यरत अधिकांश कर्मचारी बीस से पच्चीस वर्षों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम कर रहे हैं, इसके बावजूद उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान गन्ना पेराई सत्र का आधा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक मिल में गन्ना पेराई शुरू होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.