प्रयागराज, दिसम्बर 8 -- विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश प्रयागराज के बैनर तले बिजली संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित मुख्य अभियंता द्वितीय के कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेता महेंद्र सरोज और सोमेश पांडेय के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। महेंद्र सरोज ने बताया कि चीफ इंजीनियर द्वितीय के अधीनस्थ सभी उपकेंद्रों पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों का वेतन काटा गया है। कर्मचारियों ने एक से 30 नवंबर तक काम किया, लेकिन संबंधित कंपनी ने सभी का वेतन काट लिया। चीफ इंजीनियर से मदद की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.