धनबाद, नवम्बर 29 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। केंद्र सरकार के साथ संयुक्त परामर्शदात्री समिति की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में एआईआरएफ ने सरकारी कर्मियों के लिए कई अहम मांगों को उठाया। बैठक का आयोजन नवगठित आठवें वेतन आयोग के लिए संदर्भ की शर्तें (टर्म्स ऑफ रेफरेंस) पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार की ओर से किया गया। मौके पर सरकारी कर्मियों के लिए नीति निर्धारण करने वाली सबसे बड़े संगठन के रूप में संयुक्त परामर्शदात्री समिति की राष्ट्रीय परिषद एवं एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा शामिल हुए। ईसीआरकेयू की ओर से एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा ने बताया कि शिव गोपाल मिश्रा ने तीन नवंबर को वेतन आयोग गठित करने की अधिसूचना निर्गत करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। संदर्भ की शर्तों का जोरदार विरोध कर अपनी अहम मांगों को पेश किया गया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.