लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- एक चीनी मिल में कार्यरत मजदूर बुधवार को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मजदूरों ने बताया कि उन्हें न तो नियमानुसार छुट्टियां दी जा रही हैं और न ही ग्रेच्युटी का लाभ मिला। इसके अलावा काम के हिसाब से पूरा वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि जब वे अपनी समस्याओं को लेकर मिल के एचआर विभाग से बात करते हैं तो उन्हें टाल दिया जाता है और कहा जाता है कि जो भुगतान हो रहा है वही सही है। उनका कहना है कि एचआर और ठेकेदार आपस में मिलीभगत कर मजदूरों की आधी सैलरी हड़प लेते हैं और शेष राशि ही उन्हें दी जाती है। इससे मजदूरों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। किसी मजदूर की शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होती है। इस दौरान शिवपूजन, लोकेश कुमार, प्रभु दयाल, मुन्ना, सूरज, अमित शुक्ला, विजय मिश्रा सहित कई मजदूर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.