बस्ती, जुलाई 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस प्रेस क्लब सभागार में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ संस्थापक स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। बीएमएस के विभाग प्रमुख अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बीएमएस केवल वेतन, भत्ते और पदोन्नति के संघर्ष तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण, सामाजिक समरसता और स्वदेशी के लिए भी समान रूप से प्रतिबद्ध हैं। राष्ट्र का औद्योगिकीकरण, उद्योगों का श्रमिकीकरण, श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण भारतीय मजदूर संघ के सूत्र हैं। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है। जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि यह देश का पहला मजदूर संगठन है, जो किसी राजनैतिक दल की श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.