रांची, अगस्त 24 -- रांची, संवाददाता। सोनी इंडिया की ओर से रविवार को मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में वेडिंग फिल्ममेकिंग पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें फेमस वेडिंग सिनेमैटोग्राफर विशाल पंजाबी ने विशेष कक्षा ली। सोनी इंडिया के झारखंड-बिहार के एरिया सेल्स मैनेजर सरफराज ने बताया कि वर्कशॉप में झारखंड और बिहार से करीब 300 फोटोग्राफर्स ने हिस्सा लिया। वर्कशॉप में सिनेमैटोग्राफी के लेवल को बेहतर करने, मार्केटिंग तकनीक और आधुनिक फिल्ममेकिंग उपकरणों के उपयोग पर चर्चा की गई। सोनी के नए प्रोडक्ट्स और तकनीक की भी जानकारी दी गई। सोनी इंडिया के निमेश ठक्कर, ब्रांच मैनेजर प्रदीप भट्ट, मनीष अग्रवाल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.