नई दिल्ली, जनवरी 8 -- बाजार में आपने लंबी-लंबी डंडी जैसी सब्जी खूब देखी होगी, जिसे सहजन (Drumstick) कहते हैं। सहजन की सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियां और उसका पाउडर भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सहजन की पत्तियों का पाउडर खाने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसे पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है, इसमें विटामिन (A, C, E, B-कॉम्प्लेक्स), खनिज (कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम), प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट (क्वेरसेटिन, क्लोरोजेनिक एसिड) जैसे तत्व होते हैं। भारतीय योग गुरू डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने इसका पाउडर खाने के कई फायदे गिनाए हैं, चलिए आपको बताते हैं।फायदे क्या हैं 1- आंखों के लिए हेल्दी- विटामिन ए से भरपूर मोरिंगा पाउडर आंखों को हेल्दी बनाने और उनका सूखापन दूर करने में मदद करता है। ये आंखों की रोशनी भी बढ़ा...