फरीदाबाद, मई 19 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 के तहत बिहार के राजगीर में आयोजित नेशनल वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गांव छांयसा के खिलाड़ी सन्नी भाटी स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने सबसे अधिक 270 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। सोमवार को गांव छायंसा में सम्मान समारोह में खेल मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ी सन्नी को सम्मानित किया। गांव छांयसा निवासी खिलाड़ी सन्नी भाटी के पिता अजीत भाटी खेतीबाड़ी करते हैं। सन्नी के कोच जसवंत सिंह उन्हें अभ्यास कराते हैं। सन्नी भाटी ने बताया कि वह पिछले पांच साल से निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले वे हिमाचल, पटियाला, नूंह, अंबाला में आयोजित प्रतियोगिता में पदक हासिल कर चुके हैं। राज्य स्तर पर तीन साल से स्वर्ण पदक हासिल कर रहे हैं। अब वे जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.