अलीगढ़, नवम्बर 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। खेलो इंडिया अस्मिता वेटलिफ्टिंग महिला लीग का आयोजन अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को किया गया। उद्घाटन नवीन प्रकाश शाक्य डीएफओ, गौरव वर्धन क्षेत्रीय वन अधिकारी ने फीता काट कर किया। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर मेडल हासिल किया। अलीगढ़ वेटलिफ्टिंग संघ के कोषाध्यक्ष समशाद निसार ने बताया कि खेल आज के दिन जीवन का अभिन्न अंग है। छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल में भी रुचि लेनी चाहिए। भारत सरकार महिलाओं को खेल में अधिक से अधिक भागीदारी बनाने को अस्मिता लीग का आयोजन कर रही है। सोमवार को विभिन्न उम्र वर्ग में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता कराई गई। 69 किलोभार वर्ग में अमृता, 77 किग्रा वर्ग प्रियंका, 86 किग्रा में मेघा, 63 किग्रा में शैफाली, 53 किग्रा में खुशबू प्रथम, 48 किग्रा में भावना ...