बेगुसराय, मई 4 -- बरौनी। न्यू बरौनी स्टेशन पर स्थित वेटिंग रूम में साफ सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा है। यहां तक कि शौचालय से बदबू के चलते यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। सबसे विकट स्थिति महिला रेलयात्रियों के समक्ष बनी है। संबंधित अधिकारी भी इस ओर उदासीन बने है। रेल यात्रियों ने रेल प्रशासन से वेटिंग रूम की नियमित साफ सफाई कराने की मांग की है। एसएम अजय कुमार मनीषी ने बताया कि इस मामले में अविलंब कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...