बेगुसराय, दिसम्बर 26 -- बरौनी। न्यू बरौनी स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्री वेटिंग रूम की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठने को विवश हैं। सबसे विकट स्थिति रात में ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के समक्ष बनी है जिन्हें इस ठंड के मौसम में खुले प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा भी इस ओर सुधि लेना मुनासिब नहीं समझा जाता है। एरिया मैनेजर रत्नेश कुमार ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...