मेरठ, जनवरी 3 -- नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में आईआईएमटी विवि में बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र उज्ज्वल शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। शारीरिक शिक्षा विभाग के डीन डॉ. वीएस पटियाल ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 25 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित प्रतियोगिता में 110 किलोवर्ग में प्रतिभाग करते हुए रजत पदक जीतने वाले उज्ज्वल शर्मा का चयन आल इंडिया वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। आल इंडिया वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 25 से 30 जनवरी को होगा। नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) में आईआईएमटी विश्वविद्यालय की छात्राओं सिफा (बीपीएस-प्रथम वर्ष) ने 48 किग्रा वजन वर्ग और कामिनी सोम (बीपीएड-प्रथम वर्ष) ने 69 किलो वजन व...