श्रीगंगानगर, फरवरी 6 -- मेघालय में हनीमून के दौरान मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी की जिस तरह उसकी पत्नी ने प्रेमी जरिए हत्या करा दी थी, उसको जानकर पूरा देश सन्न रह गया था। अब ठीक ऐसी ही एक वारदात को राजस्थान में अंजाम दिया गया है। श्रीगंगानगर जिले में शादी के 3 महीने बाद 27 साल के आशीष की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के हाथों करा दिया है। हत्या को उसने पूरी चालाकी से हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन सोनम रघुवंशी की तरह उसका भी सच सामने आ ही गया। यह भी पता चला है कि अजलि उर्फ अंजू नाम की इस महिला ने एमएसी पास और बीएड कर रहे अपने पति की हत्या, जिस प्रेमी को पाने के लिए कराई वह वेटर का काम करता है। श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर की रहने वाली अंजलि की शादी तीन महीने पहले 1-केएलएम गांव के आशीष के साथ हुई थी। दोनों की यह जोड़ी परिवारवालों ने काफी सोच-स...