रांची, फरवरी 6 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को रांची के वेटरनरी कॉलेज में प्रोफेसर कम चीफ साइंटिस्ट की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से जवाब तलब किया है। अदालत ने आयोग से यह स्पष्ट करने को कहा है कि संबंधित नियुक्ति प्रक्रिया कितने दिनों में पूरी कर ली जाएगी। कोर्ट ने जेपीएससी को निर्देश दिया कि वह इस संबंध में विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे। सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि जेपीएससी ने रांची वेटरनरी कॉलेज में प्रोफेसर कम चीफ साइंटिस्ट पद पर नियुक्ति के लिए वर्ष 2017 में विज्ञापन संख्या 8/2017 जारी किया था, लेकिन आठ वर्षों के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं...