सिमडेगा, फरवरी 3 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन परिवार की बैठक पांच फरवरी को दिन के 11 बजे से संघ के कार्यालय में होगी। बैठक में पिकनिक कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावे स्पर्श लाइफ सर्टिफिकेट, पेंशन, दस्तावेज में नाम दर्ज करने, जन्म तारीख सुधार, अतिरिक्त पेंशन कटौती को बंद करने, कैंटीन फॉर्म भरने सहित अन्य सभी मुद्दों पर पर चर्चा होगी। विष्णु महतो ने सभी सदस्यों को समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...