अयोध्या, जनवरी 9 -- कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी क्रीड़ा परिसर में वेटनरी प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया। विवि के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पशु चिकित्सा महाविद्यालय के शिक्षकों एवं इंटर्नशिप छात्रों के बीच में जिसमें इंटर्नशिप छात्रों ने सात विकेट से मैच को जीत लिया। फैकल्टी की टीम ने आठ ओवर खेलकर 59 रन बनाया। रन का पीछा करने उतरी इंटर्नशिप की टीम ने सातवें ओवर में ही 60 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया। विजेता टीम की तरफ से महेंद्र ने सबसे अधिक 41 रन बनाए। वहीं दूसरी ...