गाज़ियाबाद, दिसम्बर 25 -- लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की आर्य नगर कॉलोनी में वेज बिरयानी में हड्डी मिलाकर बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आर्य नगर औद्योगिक क्षेत्र निवासी अनिल शर्मा बुधवार को आर वेज बिरयानी वाले से बिरयानी पैक कराकर घर लाए थे। पत्नी तन्नू शर्मा ने बताया कि जब बिरयानी खाने के लिए खोली तो उसके अंदर से हड्डी निकली। वह पति के साथ बिरयानी बेचने वाले के पास पहुंची और मामले की शिकायत दुकान मालिक से की। आरोप है कि शिकायत करने पर दुकान मालिक ने उनके साथ कहासुनी के बाद गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामले की जानकारी मिलने पर अन्य लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। एसीपी अंकुर विहार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राशिद उर्फ राहुल के खिलाफ रि...