कुशीनगर, जनवरी 8 -- कुशीनगर। पडरौना नगर क्षेत्र के जंगल बेलवा मुसहर टोली स्थित विवेकानंद विद्यालय में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया जाएगा। विवेकानंद युवा कल्याण केंद्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम महेंद्र सिंह तंवर व विशिष्ट अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय की अवकाश प्राप्त अंग्रेजी प्रोफेसर श्रीमती डॉ. विनोद सोलंकी होंगी। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार पांडेय व सचिव डॉ. सीबी सिंह सेंगर ने बताया कि दिन में 1 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में प्रो. ममता मणि त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति रहेगी। अध्यक्षता जेएनयू के प्रोफेसर संजय कुमार पांडेय करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.