सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर। नगर पालिका प्रशासन ने वेंडिंग जोन में आवंटित दुकानदारों के दुकान सजाने की जीपीएस टैगिंग फोटो ग्राफ पांच जनवरी से कराना शुरू किया है। जिसमें आवंटी के लगाकार दुकान न लागने को लेकर नोटिस जारी करना शुरू कर दिया। इसके बाद भी दुकानदार मनमानी रवैया अपनाते हुए दुकानें नहीं लगाया। ऐसे दुकानदारों के आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ईओ लाल चन्द्र सरोज ने बताया कि पांच जनवरी से लगातार वेंडिंग जोन में जीपीएस फोटो टैगिंग कराया जा रहा है। जो दुकानदार गोदाम बनाकर दुकान नहीं सजा रहे हैं उनका आवंटन निरस्त होगा और किसी भी दशा में नवीनीकरण प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.