बेगुसराय, फरवरी 14 -- बीहट। अतिक्रमण मुक्ति अभियान की जद में आये बीहट के फुटकरों दुकानदारों को अब तक व्यवस्थित नहीं किया जा सका है। वेंडिंग जोन नहीं बनाये जाने से फुटकर दुकानदारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। नगर परिषद में कार्यरत सफाईकमियों को भी उचित मजदूरी नहीं मिल रही है। इन दोनों मांगों को लेकर एटक यूनियन 18 फरवरी को बीहट नगर परिषद कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगा। एटक के जिला मंत्री प्रह्लाद सिंह ने बताया कि एक दिवसीय प्रदर्शन के बाद भी यदि नगर प्रशासन वेंडिंग जोन बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम नहीं उठाता है तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। एटक नेता ने बताया कि बीहट चांदनी चौक पर अतिक्रमणमुक्ति अभियान के क्रम में नगर प्रशासन ने बहुत जल्द वेंडिंग जोन बनाकर फुटकर दुकानदारों को व्यवस्थित करने की बात कही थी लेकिन दो महीने से अधिक स...