सहरसा, फरवरी 23 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शहर में फुटकर विक्रेताओं के दुकानों पर जिला प्रशासन के द्वारा चलाएं जा रहे बुलडोजर के खिलाफ महागठबंधन ने कड़ा विरोध जताया और कहा कि जिला व नगर प्रशासन गरीब फुटकर दुकानदारों के दुकान पर बुलडोजर चलाकर उसके रोजगार को छीनने का काम कर रही है जो सरासर अन्याय है। महागठबंधन के संयोजक सह राजद जिलाध्यक्ष मो. ताहिर, सीपीएम जिला मंत्री रंधीर यादव, सीपीआई जिला मंत्री परमानंद ठाकुर, राजद प्रदेश महासचिव सह जिप उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, भाकपा माले के कुंदन यादव, आईआईपी जिलाध्यक्ष विद्या शर्मा, वीआईपी जिला प्रभारी ब्रह्मदेव मुखिया ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जिला व नगर प्रशासन के द्वारा अभी तक एक भी वेंडिंग जोन नहीं बना पायी है। जो बहुत ही दुःखद पहलू है और अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीब, लाचार, दैनि...