बेगुसराय, फरवरी 18 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट चांदनी चौक के फुटकर दुकानदारों को वेडिंग जोन बनाकर व्यवस्थित करने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर एटक यूनियन के बैनर तले फुटकर दुकानदारों ने बुधवार को बीहट नप कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एटक नेता प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में फुटकर दुकानदार जीरोमाइल गोलंबर पर जमा हुए और जुलुस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए बीहट नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। घंटों प्रदर्शन के बाद बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार ने युनियन तथा फुटकर दुकानदारों के प्रतिनिधियों को बुलाकर मांगों के बाबत बिदुंबार बातचीत की और मांगों की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। एटक के जिला मंत्री प्रहलाद सिंह ने दो महीने पूर्व जिस समय बीहट नगर परिषद ने बीहट में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया था, उस समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.