हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। भीड़ के हाथों बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटे गए सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है। मंगलवार की देर रात सिपाही की कानपुर के निजी अस्पताल में सिर की सर्जरी हुई। गंभीर हालत को देखते हुए उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। सिर की हड्डी भी टूटी है। इसकी वजह से क्लाटिंग हुई है। सिपाही को 24 घंटे तक डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखा गया है। थाना कुरारा के हरौलीपुर पुलिस चौकी के सिपाही आशीष मौर्या पर मंगलवार की देर रात उमराहट गांव के केवटन डेरा में भीड़ ने हमला किया था। सिपाही मारपीट के मामले के आरोपियों को चौकीदार के साथ पकड़ने पहुंचा था, लेकिन हमलावरों ने योजनाबद्ध तरीके से सिपाही को घेरकर जमकर पीटा। हमलावरों ने सिपाही को बाकायदा हाथ-पैर बांधकर बुरी तरह से मारापीटा। इस मारपीट में गांव के 40 से 50 लोगों का झुंड शामिल था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.