लोहरदगा, सितम्बर 6 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो थाना से दो सौ मीटर की दूरी में बाजार टांड़ स्थित आड़हत की दुकान में शुक्रवार रात चोरी हो गई। कैरो प्रखंड बस्ती निवासी सुरेश साहू बाजार टांड़ में आड़हत का दुकान चलाता है। इस दुकान में शुक्रवार रात वेंटीलेटर तोड़कर चोर घुसे और दराज में रखे लगभग बीस हजार रुपये ले गए। सुबह जब दुकान खोला तो मालिक को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। कैरो थाना एएसआई संजय कुमार दुकान के पास जाकर घटना की जानकारी ली। ज्ञात हो की कैरो बाजार टांड़ के आस-पास से पहले भी कई दुकानों में चोरी हुई है। यहीं के वेल्डिंग दुकान से जेनरेटर सहित कई समान की चोरी हुई थी। इसी पास के कई मोबाईल दुकानों में भी चोरी हुई है। कैरो पिछले चर महीने में साप्ताहिक बाजार से तीन बाइक की चोरी हुई है, इसके आलवा कई दुधारु मवेशी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.