देवघर, जनवरी 11 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। इन दिनों शहर व ग्रामीण अंचलों में दीवार काटकर और वेंटीलेटर तोड़कर दुकान, घरों में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। चोरों के आतंक से दुकानदार और घर के लोग भयभीत हैं। स्थानीय स्टेशन रोड स्थित देशी शराब दुकान का वेंटीलेटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी समेत हजारों रुपए का शराब की बोतल चुरा लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है की दुकान का स्टाफ रविवार सुबह सरकारी देसी शराब दुकान खोलने पहुंचे और दुकान का शटर जैसे उठाया तो अंदर शराब की बोतल इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उन्होंने दुकान के उपर देखा तो वेंटीलेटर टूटा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद शराब का मिलान किया। करीब 60 पीस 600 एममल का देसी शराब की बोतल गायब मिला और दराज में रखा करीब दो हजार रुपया भी नहीं मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस आई और छानबीन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.