लखनऊ, दिसम्बर 30 -- गोमती नगर विस्तार स्थित एक निजी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में मरीजों की खरीद-फरोख्त किए जाने की चैट वायरल हुई है। इस चैट के साथ मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल के जरिए मुख्यमंत्री से की गई है। सीएमओ ने मामले का संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में निजी आयुर्वेद कॉलेज के एजेंट का जाल फैला हुआ है। एजेंट के सक्रिय सिंडिकेट में शामिल दलाल ट्रॉमा सेंटर में बेड न मिलने पर मरीजों को अपने जाल में फंसाते हैं। कम रुपये में अच्छे से अच्छे इलाज का झांसा देकर गोमती नगर विस्तार स्थित निजी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज ले जाते हैं। इस निजी आयुर्वेद कॉलेज के एजेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले की शिकायत डिप्टी सीएम से एक्स पर की गई थी। अब इसी कॉलेज के एजेंट और दलाल के बीच व्हाट्सऐप चैट के जरिए ह...