चाईबासा, फरवरी 2 -- चाईबासा, संवाददाता। टोन्टो प्रखंड अंतर्गत पुरनापानी गांव में ग्राम सभा की बैठक मुन्डा विपिन सुन्डी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नदी से कनेक्ट कर वृहद सिंचाई सिस्टम स्थापित करने तथा सामुदायिक वन पट्टा के प्रबंधन व संरक्षण पर चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि 2 फरवरी 2025 को ग्राम सभा ने रोरो नदी से कनेक्ट कर वृहद सिंचाई सिस्टम स्थापित करने को लेकर हर खेत में पानी पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। अग्रेतर कारवाई के लिए सीएम के वरीय सचिव निर्देशित किया था पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक में कहा गया कि यह सिंचाई सिस्टम अगर बन जाता है तो हजारों एकड़ जमीन और तीन राजस्व गांव-पुरनापानी, पेरतोल, गोतोमपी के किसानों को सालों भर खेती, बागवानी करने के लिए सुविधा होगी। इससे पलायन रुकेग...