आगरा, फरवरी 2 -- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण निर्देश पर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रामेश्वर की अनुमति से जनपद में वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) 22 फरवरी को आयोजित होगा। इसमें योजनाओं से संबंधित 41 विभागों की ओर से योजनाओं का जानकारी लाभार्थियों को दी जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गिरेंद्र सिंह ने बताया कि जागरूकता शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों में चल रही समाज में वृद्धा एवं विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन के अलावा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा जानकारी दी जाएगी। सचिव श्री सिंह ने बताया कि, वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर के बारे में जन-जन को जानकारी देने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जल्द ही जनपद न्यायधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व जिलाध...