कुशीनगर, फरवरी 22 -- कुशीनगर। जिला न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी के कुशल मार्गदर्शन में 22 फरवरी दिन रविवार को जनपद न्यायालय परिसर में मेगा, वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन विभिन्न विभागों द्वारा किया जा रहा है। प्रभात सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया गया कि मेगा, वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में 30 से अधिक विभागों से चिह्नित लाभार्थिर्यों को शिविर में लाभान्वित किया जायेगा। सेवा शिविर को सफल बनाने के लिये जन मानस से अपील करते हुए कहा गया कि अधिक से अधिक संख्या में जिला न्यायालय में पहुंच सरकारी योजनाओ का लाभ ले सकते है। उन्होंने कहा कि मेगा,वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में पहुंच पंजीकरण कराये और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...