मऊ, फरवरी 12 -- मऊ, संवाददाता। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साक्षी सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को नगर पालिका के कम्युनिटि हॉल में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में समस्त सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित करके निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, ्त्रिरयों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा। विभिन्न प्रकार की जन लाभकारी योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं, बच्चों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक व दिव्यांगजनों को विधिक रूप से सशक्त बनाना, न्याय तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...