बलिया, फरवरी 7 -- बलिया, संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शनिवार को मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज परिसर में शनिवार को शासन की मंशा के अनुरूप रोजगार मिशन 2026 के तहत वृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ। शुभारंभ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने फीता काटकर किया। इस वृहद रोजगार मेले में देश की लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें टाटा मोटर्स, एलएंडटी, अशोक लीलैंड, बंधन बैंक समेत अन्य प्रमुख कंपनियां शामिल थी। इन कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लेकर चयन किया गया। रोजगार मेले में जिले व आसपास के क्षेत्रों से लगभग 14 हजार रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 2415 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार लेने के बाद चयनित किया गया। मंत्री अंसारी ने चयनित एवं प्रतिभागी यु...