गाज़ियाबाद, दिसम्बर 16 -- गाजियाबाद। जिले में युवाओं को रोजगार देने के लिए कल (18 दिसंबर) को दुहाई स्थित आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में टेक्निकल और नॉन टेक्निकल क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न कंपनियां हिस्सा लेंगी जहां 3500 से अधिक पदों के सापेक्ष चयन और साक्षात्कार किए जाएंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातक स्नातकोत्तर आईटीआई डिप्लोमा और बीटेक योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया कॉलेज परिसर में ही आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...