प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- रानीगंज (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने और पुलिस चौकी के बीच कस्बे में पिछले बुधवार अपराह्न एक वृद्ध से बाइक सवार दो युवक 36 हजार रुपये लेकर भाग निकले थे। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रानीगंज के सवैया गांव निवासी राजाराम पांडेय सेंट्रल बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा था। तभी उसे बाइक सवार दो युवक मिले और कागज की गड्डी थमाकर उससे 36 हजार रुपये लेकर भाग निकले थे। सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बाइक नंबर ट्रेस कर आरोपियों को चिह्नित कर लिया। एसओ प्रभात सिंह के नेतृत्व में एसआई राकेश चौरसिया ने एक आरोपी को बुधवार शाम इलाके के आमापुर बेर्रा अंडरपास के करीब से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी जौनपुर के बरसठी धनीपुर का रहने वाला राजनारायण उर्फ बुद्ध है। प...