लखीसराय, दिसम्बर 25 -- लखीसराय। टाउन थाना क्षेत्र के बिलोरी गांव में गुरुवार को मामूली विवाद में वृद्ध विधवा महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान बिलोरी गांव निवासी स्व चालो यादव की 70 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने ईंट से मारकर उनका सिर फोड़ दिया। इलाज के उपरांत आरोपी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...