बागपत, जनवरी 31 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के बंदपुर गांव में साधु के भेष में आए दो ठगों ने वृद्ध महिला से लाखों रुपये के आभूषण और हजारों रुपये की नकदी ठग ली। पीड़िता ने बताया कि साधू बनकर आए ठगों ने उसे आभूषण दोगुना करने का झांसा दिया था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए ठगों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता कांति देवी ने बताया कि वह दोपहर के समय घर पर अकेली थी। तभी दो व्यक्ति साधू के भेष में उसके घर पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा। वह साधु बने व्यक्तियों के लिए पानी लेने के लिए रसौई में चली गई। इसके बाद उसने दोनों को पानी पिलाया। बताया कि इसके बाद दोनों साधुओं ने उसके साथ मीठी-मीठी बातें करनी शुरू कर दी। इसी बीच उन्होंने तंत्र-मंत्र के जरिए आभूषण दोगुणा करने का लालच दिया। कहा कि माता आभूषण ले आओ। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.