बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भासोली में बुधवार रात एक वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। महिला पड़ोस में एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी, जिसके बाद उसका शव स्कूल के पास पड़ा मिला। देहात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। गांव खेतलपुर भासौली में उषा देवी(62वर्ष) पत्नी स्वर्गीय राजपाल सिंह अपने परिवार के साथ रहती थीं। बुधवार की रात उषा देवी अपने पड़ोस में एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। देर रात तक महिला के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान स्कूल के पास पथवारी पर महिला का शव पड़ा मिला। इससे पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के गले पर निशान नजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.