हाथरस, फरवरी 10 -- कोतवाली मुरसान के गांव कटैला में लूटपाट के बाद वृद्धा पर हथौड़े से प्रहार कर हमलावर मरा समझकर फरार हो गया। रविवार रात को अलीगढ़ मेडिकल में वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर लिया। 85 वर्षीय वृद्ध महिला प्रेमवती देवी रविवार दोपहर को खेत पर बने मंदिर के कमरे में थी। तभी एक हमलावर ने आकर उनके सिर पर हथौड़े से प्रहार कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया। हमलावर वृद्धा के कानों से कुंडल व नाक से लोंग उतारकर ले गया। वृद्धा को गंभीर हालत में जिला अस्पाताल से अलीगढ़ मेडिकल रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा के पुत्र चित्तर सिंह पुत्र हरिप्रसाद की तहरीर पर पुलिस छुट्टन उर्फ छोटेलाल पुत्र ताराचंद्र निवासी भकरोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.