आदित्यपुर, फरवरी 4 -- कफन से लिपटा मिला वृद्ध महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम गांव के समीप करकरी नदी किनारे करीब 85 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को ग्रामीणों ने शव को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला-सदर अस्पताल भेज दिया। वृद्ध महिला के शव पर कफन मौजूद था। जिससे मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संभवतः निधन होने के बाद घर वालों ने नदी किनारे रख कर चला गया होगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.