सुपौल, जनवरी 1 -- छातापुर। राजेश्वरी थाना क्षेत्र के कैनजारा गांव में बुधवार सुबह खेत में मेढ़ बनाने को लेकर हुए विवाद में एक वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना जमीन सीमांकन के दौरान दियादी जमीन के बंटवारे को लेकर हुई कहासुनी के बाद घटी। जख्मी 60 वर्षीय उपेंद्र मेहता को इलाज के लिए सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया है। जख्मी के पुत्र शंकर मेहता ने बताया कि बुधवार सुबह पिता जमीन का सीमांकन कर रहे थे। इसी दौरान फरिकैन नागेश्वर मेहता अन्य लोगों के साथ हथियार लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए सीमांकन रोकने लगे। विरोध पर उपेंद्र मेहता पर धारदार हथियार से वार किया, वे लहूलुहान हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग कर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में राजेश्वरी थानाध्यक्ष युगल किशोर ने बताया कि पुलिस न...